{"_id":"572f75db4f1c1ba9485cd079","slug":"youth-falling-from-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरने से अधेड़ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरने से अधेड़ घायल
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 08 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : Amar Ujala
रुरा रेलवे स्टेशन से राजस्थान स्थित अपने गांव अंता जा रहा एक अधेड़ शनिवार रात ऊंचाहार एक्सप्रेस से गिरकर घायल हो गया। अधेड़ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अधेड़ के साथ यात्रा कर रही उसकी पत्नी एवं बच्चों को इटावा के बाद जानकारी हुई। शिकोहाबाद उतरी पत्नी ने जीआरपी को पति के रास्ते में गिरने की सूचना दी। बाद में वह बच्चे को लेकर दिबियापुर पहुंची।
अंता सारा कोटा राजस्थान निवासी सूरज (42 ) अपनी पत्नी एवं चार बच्चों के साथ रुरा से अपने गांव जा रहा था। शनिवार रात लगभग 12 बजे फफूंद रेलवे स्टेशन से गुजरी ऊंचाहार एक्सप्रेस से सूरज पश्चिमी आउटर पर गिर गया। रेलवे स्टेशन फफूंद के एएसएम को जानकारी मिली तो दिबियापुर थाना पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस ने सूरज को दिबियापुर सीएचसी भर्ती कराया। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। इधर, जनरल कोच के अंदर सो रही उसकी पत्नी को इटावा के बाद पता चला कि उसके पति बीच में गिर गए हैं।
इस पर वह शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर अपने बच्चों के साथ उतर गई। जीआरपी शिकोहाबाद ने फफूंद जीआरपी से संपर्क किया। जीआरपी फफूंद पुलिस ने बताया कि अधेड़ दिबियापुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाद में महिला भी बच्चों को लेकर दिबियापुर पहुंची। जीआरपी एवं थाना पुलिस से जानकारी लेकर अपने पति के पास पहुंच गई। सूरज की पत्नी रामकली ने बताया कि वह रुरा में डेरे में रहती है। वह अपने पति एवं बच्चों के साथ अपने मूल निवास राजस्थान जा रही थी।