{"_id":"647b846a5dc63173780490e6","slug":"youth-drowned-in-yamuna-while-immersing-flowers-died-auraiya-news-c-12-1-267432-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फूल विसर्जन करते समय यमुना में डूबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फूल विसर्जन करते समय यमुना में डूबा युवक, मौत
Sat, 03 Jun 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
अयाना। कस्बे में आयोजित भागवत कथा के समापन पर बीझलपुर यमुना घाट पर फूल विसर्जन के दौरान एक युवक यमुना नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन घंटे में शव को नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अयाना निवासी रामप्रकाश प्रजापति के यहां आयोजित भागवत कथा के समापन पर शनिवार सुबह 11 बजे ग्रामीण बीझलपुर यमुना नदी घाट पर फूल विसर्जन के लिए पहुंचे। गांव के लोगों के साथ ही कृपेंद्र उर्फ रानू सेंगर (27) पुत्र शैलेंद्र सेंगर भी गया था। कुछ युवको के साथ वह भी घाट से नीचे उतर कर नदी में नहाने लगा। इसी बीच तेज बहाव होने के कारण वह नदी की धार में बहने लगा। चीखने की आवाज सुन लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की तब तक वह नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीझलपुर व जालौन जिले की सीमा में बसे गांवों से गोताखोरों को बुलवाकर नदी में तलाश शुरू करवाई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसे नदी की तलहटी से खोजकर बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी अयाना लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृपेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां मंजू देवी व बड़े भाई सौरभ का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि बेटा खेती किसानी में हाथ बंटाता था। थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि फौती की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।