{"_id":"666891401a266296bd0c5215","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-auraiya-news-c-211-1-aur1002-113207-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के गांव बरियारेमऊ में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के परिजन जब तक उसे अस्पताल लेकर सहार सीएचसी पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची सहायल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार को सहायल थाना क्षेत्र के गांव बरियारेमऊ निवासी जय प्रकाश का 19 वर्षीय पुत्र हरगोविंद की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन युवक को सहार अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक पूना में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। मृतक तीन भाई हैं। जिसमें वह सबसे छोटा था।
वहीं मृतक के पिता गांव में खेती बाड़ी करते हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सहायल थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।