{"_id":"69347abc7827a8946d0e4374","slug":"youth-dies-in-vehicle-collisionyouth-dies-in-vehicle-collision-auraiya-news-c-211-1-aur1006-135662-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Sun, 07 Dec 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो-43-मृतक लाल सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : सांकेतिक
अजीतमल। सदर कोतवाली क्षेत्र बुंदेलखंड एक्सप्रेस के नीचे हुई वाहन की टक्कर से एक युवक घायल हो गया।
सैफई ले जाते समय रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई, इससे परिजन सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलालपुर निगड़ा निवासी संजय कुमार (32) दिल्ली में पेट्रोल पंप पर काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आया था। शनिवार की शाम को वह औरैया से मोटरसाइकिल से वापस गांव जा रहा था। जैसे ही वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस के नीचे पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इससे वह घायल होकर गिर गया।
घायल को औरैया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया था। सैफई ले जाते रास्ते में उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
छत से गिरा युवक, मौत
अजीतमल। बाबरपुर कस्बा के एक मकान की छत पर किसी काम से गया युवक पैर फिसलने से नीचे आ गिरा। घायल युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला पटेलनगर निवासी लाल सिंह (30) रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब सात बजे वह किसी काम से अपनी घर की छत पर गया हुआ था। अचानक छत पर उसका पैर फिसल गया। ऐसे में वह घर के आंगन में आ गिरा। युवक के चीखने पर परिजनों ने संभाला और अजीतमल सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि छत से गिरकर एक युवक की मौत हुई है। परिजन सीएचसी से शव लेकर घर चले गए हैं। (संवाद)

फोटो-43-मृतक लाल सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : सांकेतिक