{"_id":"5d5705a88ebc3e89a35425ae","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-while-fixing-electric-board-auraiya-news-knp5078091135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का बोर्ड ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का बोर्ड ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Youth dies due to electrocution while fixing electric board
- फोटो : AURAIYA
Link Copied
रुरुगंज (औरैया)। रुरुगंज कस्बा के निकट ग्राम बरका पुरवा में शुक्रवार को दोपहर खेत पर पानी लगाते समय अचानक ट्यूब वेल के लिए लगे बिजली के बोर्ड मेें कमी आ गई। बिजली जाने पर युवक बोर्ड को ठीक करने लगा। तभी अचानक बिजली आते ही युवक करंट की चपेट में आने से झटके के साथ दूर गिरकर बेहोश हो गया। जानकारी होने पर परिजन युवक को बेहोशी की हालत में सीएचसी बिधूना ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ग्राम बरका पुर्वा निवासी पवन कुमार (25) पुत्र रणबीर सिंह शुक्रवार को अपने खेत पर कंछेद सिंह के ट्यूबवेल से पानी लगा रहा था। तभी अचानक ट्यूबवेल बंद हो गया। जिस पर पवन ने ट्यूबवेल के लिए लगेे बोर्ड को देखा तो उससे धुंआ निकल रहा था। इस पर पवन ने उक्त बोर्ड को ठीक करने का प्रयास किया। तभी अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई। जिससे पवन करंट की चपेट में आकर झटके के साथ दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। पवन के गिरने से हुई आवाज को सुनकर पड़ोसी खेत स्वामी विजय राम सिंह दौड़कर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पवन को बेहोशी की हालत में पड़ा देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिस पर लोगाें ने पवन के परिजनों को सूचना दी। साथ ही पवन को बेहोशी की हालत में सीएचसी बिधूना पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवन के भाई छोटे ने बताया कि पवन भीलवाडा राजस्थान में होंडा कंपनी में काम करता था। एक माह पहले ही बीमारी के कारण वह छुट्टी पर घर आया था। उसने बताया कि पवन की शादी ढाई साल पहले कल्पना यादव निवासी कंजाहार थाना घिरोर मैनपुरी के साथ हुई थी। पवन का एक पांच माह का मासूम पुत्र रिशु है। पवन दो भाइयों व दो बहिनों में सबसे बड़ा था। पवन कल रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन सोनम के गुलाबपुरा निवाड़ीकला के यहां से राखी बंधवाकर आज शुक्रवार को अपने गांव वापस लौटा था। जहां करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही रुरुगंज चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी होते ही जिला पंचायत सदस्य लालजी यादव, बसपा नेता संजीव यादव ने मृतक के घर पहुंचकर दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।