{"_id":"66844dc953d908e1a5014544","slug":"youth-dies-after-getting-buried-under-lift-in-noida-auraiya-news-c-211-1-aur1002-113989-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नोएडा में लिफ्ट के नीचे दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नोएडा में लिफ्ट के नीचे दबकर युवक की मौत
विज्ञापन
बेला। कस्बा के बस्ती रोड निवासी अयान की नोएडा में लिफ्ट के नीचे दबने से मंगलवार को मौत हो गई। सूचना घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
नोएडा के सेक्टर 37 के पास एक मोबाइल चार्जर बनाने वाली निजी कंपनी में अयान (18) काम करता था। सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर पहुंचा था। शाम को काम करते हुए बेल्ट लिफ्ट के पास खड़ा था। तभी अचानक ऊपर से लिफ्ट आ गई और वह उसके नीचे दब गया। आनन फानन में उसे निकाला गया और फोर्टिस अस्पताल नोएडा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना स्टाफ ने परिजनों को फोन से दी। अयान की मां हसीना बेगम का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घर में वह अपने भाई बहन में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई हमीद दिल्ली में ही नौकरी करता है। सेक्टर 37 थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार देर शाम परिजन शव को लेकर नोएडा से बेला आने के लिए निकले।