फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth dies after bike collides with tree

Auraiya News: पेड़ से बाइक टकराने पर युवक की मौत

Thu, 05 Mar 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after bike collides with tree
पेड़ से बाइक टकराने पर युवक की मौत
विज्ञापन




खेत जाते समय बाइक असंतुलित होने से हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी



गोहांड (हमीरपुर)। खेत जा रहे दो युवकों की बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार युवक की मौत हो गई वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।



चिकासी थाने के रिहुंटा गांव निवासी मूलचंद्र राजपूत ने बताया कि बुधवार शाम उनके बेटे चंद्रशेखर राजपूत (33) अपने पारिवारिक भाई रविंद्र (33) के साथ बाइक से खेत जा रहे थे। बाइक रविंद्र चला रहे थे। गांव के बाहर बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने चंद्रशेखर को मृत घोषित कर दिया। वहीं रविंद्र की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया है। मूलचंद्र ने बताया कि बेटा खेती करता था। अपने पीछे मां गीता, पत्नी साधना बेटी भूमि (9) व बेटे भविष्य (6) को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने कहा कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन




सिंचाई कर लौटे किसान की हालत बिगड़ने से मौत



फोटो 05 एचएएमपी 17- मृतक रामअवतार। स्रोत: परिजन



संवाद न्यूज एजेंसी



राठ (हमीरपुर)। खेत की सिंचाई कर घर लौटे किसान की हालत बिगड़ गई। सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नौ माह बाद किसान के बेटे की शादी है।



जरिया थाने के कछवाकला गांव निवासी ज्ञानदेव ने बताया कि बुधवार को उनके पिता रामअवतार लोधी (56) खेत की सिंचाई करने गए थे। दोपहर बाद घर लौटने पर उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उन्होंने अपने बेटे ज्ञानदेव का रिश्ता गोहांड में तय कर दिया था। 25 नवंबर को बरात जानी है। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। किसान की मौत से घर में कोहराम मचा है। अपने पीछे पत्नी राजेश कुमारी, बेटे ज्ञानदेव, भरत को छोड़ गए हैं। जरिया थानाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा किसान की मौत से बच्चे हुए अनाथ



राठ (हमीरपुर)। जरिया थाने के परछा गांव निवासी सुरजन सिंह लोधी ने बताया कि बुधवार को उनके बड़े भाई संजय (36) खेत पर फसल देखने गए थे। शाम करीब 6 बजे हालत बिगड़ने पर खेत से घर पहुंचे और परिजनों को बताया। परिजन सरीला सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुरजन सिंह ने बताया कि भाई के नाम पर 12 बीघा कृषि भूमि है। जिसपर खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। अपने पीछे पत्नी अंजना, बेटे मंजीत व बेटी नैंसी को छोड़ गए हैं। जरिया थानाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)




कार व ट्रैक्टर की टक्कर में तीन घायल



राठ (हमीरपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र में छिबौली गांव के पास कार व ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए हैं।



कुरारा थाने के उमराहट गांव निवासी रामलखन अपने पिता नत्थू के साथ ट्रैक्टर से थ्रेसर लेकर जा रहे थे। छिबौली मोड़ पर सामने से आ रही कार व ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार पिता पुत्र सहित कार सवार जलालपुर थाने के गोहली गांव निवासी अरुण कुमार घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ कनिष्क माहुर ने बताया कि सभी मामूली रूप से घायल थे। उपचार के बाद घर भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed