{"_id":"6224fa4164a55925f7217f64","slug":"youth-died-in-road-accident-auraiya-news-knp684230473","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
फोटो-06एयूआरपी 01- आशीष की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला(औरैया)। डीसीएम से भूसा लेकर कन्नौज गए युवक का शव शनिवार को कानपुर मार्ग पर पड़ा मिला। सोशल मीडिया पर हादसे की जानकारी होने पर परिजनों ने मोर्चरी जाकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि 24 दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी।
बेला थाना क्षेत्र के पूर्वा रावत गांव निवासी श्यामसुंदर का बेटा आशीष (22) मजदूरी करता था। परिवार में मां किरन देवी, दो बड़े भाई दीपक, रिषी व दो शादीशुदा बहन हैं। रिषी ने बताया कि शुक्रवार को आशीष गांव के कुछ लोगों के साथ डीसीएम में भूसा लादकर कन्नौज में उतारने गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने साथ गए लोगों से पूछताछ तो बताया कि आशीष बेला मार्ग पर डीसीएम से उतर गया था। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला।
शनिवार देर रात पुलिस को कानपुर मार्ग पर को एक शव मिला। मृतक के जेब में मोबाइल व कागजात मिले लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर शव का फोटो वायरल किया। फोटो देखकर गांव के लोगों ने आशीष के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
सुबह रिषी ने शव की शिनाख्त आशीष के रूप में की। बेला थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।