फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth defeating opponents in chess and carrom

Auraiya News: शतरंज व कैरम में प्रतिद्वंदी को मात देते युवा

Sun, 21 Apr 2024 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Youth defeating opponents in chess and carrom
औरैया। जालौन रोड स्थित बीबीएस स्मृति विद्यापीठ में शनिवार को सतरंग एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर अलग-अलग वर्गों में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता संयोजकों ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्र के लिए खेल भी जरूरी है। इससे छात्र के अंदर छिपी प्रतिभा तो उजागर होगी ही। साथ ही उसके अंदर किसी भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की लालसा भी उत्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं के अंदर आपसी भाईचारा भी कायम होगी। प्रधानाचार्य रमनीक कौर ने कहा कि शतरंज से बच्चों का मानसिक विकास होता है। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी प्रतिभागियों को दी। इसके बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed