फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth climbs electricity pole amidst dispute over plot possession; police bring him down.

Auraiya News: प्लाट पर कब्जे के विवाद में बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, पुलिस ने उतारा

Mon, 28 Sep 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth climbs electricity pole amidst dispute over plot possession; police bring him down.
रुरुगंज। कस्बे में आबादी की जमीन पर बने एक प्लाट पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया। शनिवार को प्लाट में तोड़फोड़ से क्षुब्ध होकर रविवार सुबह पीड़ित युवक ट्रांसमिशन लाइन के विद्युत पोल पर चढ़ गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत और समझाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। पीड़ित ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कुछ लोगों पर बाउंड्री तोड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित संजीव कुमार का कहना है कि घर के पास स्थित आबादी की जमीन पर बने प्लाट पर वह वर्षों से रह रहा है। आरोप है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे उक्त प्लाट पर अपना दावा कर रही हैं और उस पर कब्जा करने की नीयत से शनिवार शाम सहयोगियों के साथ पहुंचीं। इस दौरान प्लाट की बाउंड्रीवॉल तोड़ दी गई और वहां रखा छप्पर भी हटा दिया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। शनिवार को सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी चले गए थे।
विज्ञापन

इसी कार्रवाई से नाराज होकर रविवार सुबह संजीव रुरुगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित ट्रांसमिशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। डायल 112 पुलिस और रुरुगंज चौकी प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाकर नीचे उतारा। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है, जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे का कहना है कि रुरुगंज में मायका है। पैत्रिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वह उन्हीं की है। जबकि उनके चाचा के बेटे ने कब्जा कर लिया है। सोमवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी जाएगी। वहीं कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत हो रही है। समझौता न होने की स्थिति में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed