फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth arrested with stolen bike for attacking couple

Auraiya News: दंपती पर हमला करने में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 06 Sep 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with stolen bike for attacking couple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। थाना क्षेत्र के बैसुंधरा में दो दिन पहले दंपती को गोली मारकर घायल करने वाले एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोर के पास से डेढ़ माह पहले कंचौसी से चोरी की गई बाइक एवं अवैध तमंचा बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि मंगलवार की सुबह ग्राम समाधान पुर्वा के पास औरेया दिबियापुर मार्ग पर गिट्टी प्लांट के पास गांव लहोखर निवासी सोनू वाल्मीकि उर्फ रामवीर को थाना प्रभारी रामसहाय पटेल, उपनिरीक्षक पूजा सोलंकी ने गिरफ्तार किया। सोनू के पास से एक अवैध तमंचा, एक चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सोनू ने पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर कई वर्षो से चोरी की घटनाएं करता है। कुछ दिन पहले पुलिस की नजरों से बचने के लिए वह अपने पिता उमेश एवं दोस्त ऋषभ के साथ बैसुंधरा में किराए के मकान में रहने लगा था। उसी मकान में सुरजीत व सुरजीत की पत्नी कुसुमा अपने परिवार के साथ किराए पर निवास करते हैं। उनकी गतिविधियों पर सुरजीत व उसके परिवार को संदेह होने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजीत व उसकी पत्नी आए दिन पुलिस में शिकायत करने की धमकी देते थे। तीन सितंबर को सुरजीत एवं कुसुमा ने धमकी दी कि वह लोग पुलिस के पास जा रहे हैं। दोनों को रोकने पर वह नहीं माने। पिता उमेश ने ललकारते हुए दोनों को जान से मारने के लिए कहा। इस पर उसने अपने दोस्त ऋषभ के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया।

सोनू ने बताया कि बरामद चोरी की बाइक उसने और उसके साथी रिषभ यादव, आकाश रैदास व गुलशन रैदास निवासी झाबर का पुर्वा दिबियापुर द्वारा 19 जुलाई को कंचौसी बाजार से चोरी की गई थी। वह लोग विभिन्न घटनाओं में इसी बाइक का प्रयोग करते हैं। पकड़े गए चोर के ऊपर फफूंद थाने में गैंगस्टर एवं चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article