{"_id":"6872abd262adfc850905845d","slug":"young-men-and-women-will-get-o-level-and-triple-c-training-auraiya-news-c-211-1-aur1006-128602-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवक-युवतियों को मिलेगा ओ लेवल व ट्रिपल सी का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवक-युवतियों को मिलेगा ओ लेवल व ट्रिपल सी का प्रशिक्षण
Sun, 13 Jul 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
औरैया। यह खबर उन शिक्षित बेरोजगारों के लिए अच्छी है, जो पिछड़ा वर्ग से आते हैं और ओ लेवल व ट्रिपल सी की ट्रेनिंग लेना चाहते हैं। ऐसे में युवक-युवतियों को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ओ-लेवल व ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स कराएगा।
इसके लिए आवेदकों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन 21 जुलाई तक स्वीकार होंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सतीश कुमार पांडेय के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार से अधिकृत नीलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से इंटर उत्तीर्ण अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को ओ लेवल व ट्रिपल सी कंप्यूटर ट्रेनिंग दी जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी इस योजना के पोर्टल https://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन भरे गए आवेदन के हस्ताक्षरित अभिलेख 21 जुलाई तक शाम 5 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करें। अधिक जानकारी विभाग से ली जा सकती है।