फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man who stole jewelery worth lakhs arrested with jewelery and illegal pistol

Auraiya News: लाखों के जेवरात चोरी करने वाला युवक जेवर व अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Young man who stole jewelery worth lakhs arrested with jewelery and illegal pistol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। तीन दिन पहले गांव हरचंदपुर में लाखों के जेवरात और नकदी चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास एक तमंचा एवं चोरी का जेवरात बरामद हुआ है।

दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने गांव हरचंदपुर निवासी गोलू उर्फ भारत शंखवार को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी के एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी बृजवाला समेत सोने चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। आरोपी के पास से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

---
दरवाजे खुले देखकर अंदर घुसे थे
28 नवंबर को गांव हरचंदपुर निवासी अंजू देवी पत्नी मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 नवंबर की दोपहर में पीड़िता छत पर थी। तभी गांव के ही गोलू व मूरतलाल पीड़िता के घर के दरवाजे खुले देखकर अंदर घुस आए। आरोपियों ने ढाई लाख रुपए के जेवरात व 15 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गोलू ने बताया कि गांव की अंजू देवी के घर पर उसका आना जाना था। अंजू देवी उसके सामने ही अपने छोटे बक्से में रुपया और जेवर रखती थीं। उसे रुपए की जरूरत थी। इस पर अपने भाई मूरतराम को बताकर चोरी का प्लान बनाया। मूरतराम बाइक लेकर गली में खड़ा रहा। जबकि वह घर में जल्दी से गया और छोटे बक्से को टाट के बोरे में रखकर उठा लाया। इसके बाद बाइक पर बैठकर भाग आया। - मुकेश बाबू, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed