फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   young man suicide

आर्थिक तंगी के चलते युवक ने फांसी लगाकर

Sat, 26 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
young man suicide
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के खरगे का पुरवा गांव के बाहर खेत में आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

खरगे का पुरवा निवासी राजाराम मजदूरी करता था। उसकी बड़ी पुत्री खुशबू की शादी हो चुकी है। घर में पत्नी कीर्ति, पुत्र दीपू और सीपू, पुत्रियां जूली, मीनू हैं। खुशबू की शादी के दौरान राजाराम पर काफी कर्जा हो गया था। कोरोना काल में काम न मिलने पर कर्जा बढ़ गया और काम न होने पर परिवार के गुजर-बसर को लेकर दिक्कत हो रही थी।

इससे परेशान होकर राजाराम ने शनिवार सुबह गांव के बाहर खेत में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी अटसू अजय पाल ने बताया कि परिजनों ने आर्थिक तंगी को वजह बताया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि राजाराम इतना परेशान था कि उसने शुक्रवार दोपहर भी आत्महत्या की कोशिश की थी। कुछ लोगों ने उसे समझाकर घर भेज दिया था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह घर पहुंचा और सुबह फांसी लगाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed