फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man sets himself on fire after dispute with wife in in-laws, serious

Auraiya News: ससुराल में पत्नी से विवाद होने पर युवक ने खुद को आग लगाई, गंभीर

Tue, 17 Dec 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Young man sets himself on fire after dispute with wife in in-laws, serious
फफूंद। ससुराल आए युवक ने पत्नी से विवाद होने पर गुस्से में आकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जलते हुए युवक ने पत्नी से लिपटकर उसे भी जलाने की कोशिश की। ससुरालीजनों ने किसी तरह आग बुझाई और युवक को अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। वहीं, युवक को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इटावा के भरथना कोतवाली के गांव थरी निवासी कपिल कुमार तिवारी (24) की फफूंद थाना के भाग्यनगर गांव में ससुराल है। उसका अपनी पत्नी कल्पना तिवारी से विवाद चल रहा है। इस कारण पत्नी पांच माह से मायके में ही रह रही थी। मंगलवार की शाम कपिल ससुराल पहुंचा। पत्नी से साथ घर चलने को कहा। पत्नी ने जब कोर्ट की लिखा पढ़ी होने पर ही जाने के लिए कहा तो आवेश में आकर साथ में प्लास्टिक की बोतल में लाए पेट्रोल को अपने ऊपर डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन

जलते हुए पत्नी की तरफ उसे भी पकड़ने के लिए भागा। यह देख पत्नी चिल्लाते हुए भागी और अपनी जान बचाई। पड़ोसियों और ससुरालियों ने किसी तरह आग बुझाई। युवक की पत्नी कल्पना ने बताया कि छह फरवरी 2023 को शादी हुई थी। आरोप है कि पति पीटता था। 22 मार्च को पति ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिससे उसके पैर बुरी तरह झुलस गए थे। आठ दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसके भाई आदर्श दुबे और अजीत दुबे उसे घर ले आए। इसका मुकदमा कोर्ट में लंबित है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि दंपती में विवाद और मुकदमेबाजी चल रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed