फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man reached home with friend in a state of intoxication, ruckus

Auraiya News: नशे की हालत में दोस्त संग घर पहुंचा युवक, हंगामा

Mon, 10 Jul 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Young man reached home with friend in a state of intoxication, ruckus
अटसू। कोतवाली क्षेत्र के सेंगनपुट्ठा निवासी रागिनी ने शनिवार रात को 112 पुलिस को फोन कर जानकारी दी कि पिता प्रमोद राठौर के साथ आया शराबी दोस्त उससे बदतमीजी कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस प्रमोद व उसके दोस्त को कोतवाली ले गई। पूछताछ में प्रमोद ने पुलिस को बताया कि वह मुरादगंज ओवरब्रिज के नीचे ठेली लगाता है। शनिवार शाम को मुरैना रूपशाह निवासी रविकांत उसकी ठेली पर आया था। शराब पीने के दौरान उसकी रविकांत से दोस्ती हो गई। इस दौरान हुई बातचीत में बेटी का पुराने मामले की जानकारी देने पर रविकांत ने पुलिस विभाग में संबंध होने की बात बता मामला निपटवाने की कही। इस पर वह उसे लेकर घर चला गया। जहां उसने बेटी से अकेले में बात करने की कही। इससे नाराज बेटी ने पुलिस को जानकारी दे दी। कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कोतवाली लाए गए दोनों युवकों का शांतिभंग के तहत चालान किया है। (संवाद)
विज्ञापन


------------



घर से दूध लेने निकली नाबालिग लापता

अजीतमल। बाबरपुर कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी रीता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह अपनी तीन बेटियों व एक बेटे को बाबरपुर में कमरा लेकर पढ़ाती है। पति आनंद कुमार बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। रविवार सुबह दूध खराब हो जाने पर उसने अपनी 13 वर्षीय बेटी उजाला को दूध लेने के लिए भेजा था। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसे आसपास क्षेत्र में खोजा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पीड़ित मां ने बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका जाहिर की है। कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। जल्द ही नाबालिग को बरामद किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed