फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   young man jumped in front of train, died

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 12 Sep 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
young man jumped in front of train,  died
औरैया। अछल्दा रेलवे क्रासिंग के समीप युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसकी तीन माह पहले शादी हुई थी। वह पारिवारिक कलह से परेशान था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गुनोली निवासी अनिल शर्मा (22) पुत्र राहुल कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार सुबह वह साढ़े सात बजे घर पहुंचा था। परिजनों ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर वह बाइक निकल गया। अछल्दा स्थित क्रासिंग पर राहुल सुबह लगभग सवा नौ बजे पहुंचा। क्रासिंग से कुछ दूरी पर राहुल ने बाइक खड़ी की और स्टार्टर सिग्नल के निकट डाउन ट्रैक पर आ रही आगरा-लखनऊ सुपर फास्ट इंटर सिटी एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी ज्योति और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत
दिबियापुर (औरैया)। रेलवे ट्रैक के किनारे बकरियां चरा रहे बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। रविवार शाम बिझाई गांव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे बुजुर्ग बकरियां चरा रहे थे। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। रेल प्रशासन ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी है। दिबियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव बिझाई के लोगों ने शव की शिनाख्त पूर्व प्रधान पप्पू ठाकुर के बड़े भाई राजेश कुमार (60) के रूप में की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed