फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man has been raping for three years on the pretext of marriage

Auraiya News: शादी का झांसा देकर तीन वर्षों से युवक कर रहा दुष्कर्म

Thu, 18 Jan 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Young man has been raping for three years on the pretext of marriage
दिबियापुर। ढाबा संचालक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि शादी का दबाव बनाने पर युवक ने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी दी है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दो संप्रदायों का मामला होने के चलते पुलिस खास सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह ढाबा चलाती है। शास्त्री नगर में सेंट्रल बैंक के पास रहने वाला शिवम मिश्रा ढाबे पर आता था। तीन साल पहले एक दिन पति बाहर गए थे। उसी दौरान उसे ढाबे पर अकेला देखकर शिवम उसके कमरे में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महामाई मंदिर लेकर गया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। साथ ही कहा कि जब वह चाहेगी तो उसके साथ कोर्ट मैरिज कर लेगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि वर्ष 2020 से आए दिन दुष्कर्म करता रहा। 25 जुलाई 2023 को उसने कोर्ट मैरिज के लिए कहा तो गाली गलौज करके मारा पीटा। साथ ही कहा कि उसका आपत्तिजनक वीडियो है, उसे वायरल कर देगा। इतना ही नहीं आरोपी कई लोगों को बुलाकर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर पति ने उसे घर से निकाल जाने के लिए कह दिया है। आरोप लगाया कि 25 मार्च 2023 को आरोपी ने ठेकेदारी के काम के लिए 60 हजार रुपये और 15 ग्राम वजन सोने की चेन ले ली थी। काम का भुगतान आने पर वापस करने की बात कही थी। अब रुपया और सोने की चेन भी वापस नहीं कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed