{"_id":"572f76684f1c1b0b5c5ccf7c","slug":"young-man-hanging-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":" थाने में युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में युवक ने लगाई फांसी
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 08 May 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव। सुशांतलोक थाने के इंट्रोगेशन रूम में रविवार की सुबह एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उसने रूम में लगे पर्दे से फांसी लगाई। इस मामले में डीसीपी ईस्ट ने न्यायिक जांच का आदेश दे दिया है। युवक से पूछताछ करने वाले हवलदार को निलंबित कर दिया गया है। युवक पर बाइक चोरी का आरोप है। युवक की मौत से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग गए हैं।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के औरैया का रहने वाला विजय कुमार (24) वजीराबाद गांव में किराये के मकान में रहता था। वह यहां बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करता था। जाकिर नाम के एक व्यक्ति ने उसे इस नौकरी पर लगवाया था। जहां पर उसने 15 दिन काम किया था। बताया जा रहा है कि विजय ने जब जाकिर से अपने 15 दिनों का वेतन मांगा तो उसने नहीं दिया। जिसके बाद उसने जाकिर की बाइक छीन ली। इसके बाद जाकिर ने इसकी शिकायत सुशांतलोक थाने में की। उसकी शिकायत पर पुलिस ने रविवार सुबह आठ बजे विजय को थाने लेकर आई। इसी दौरान यह घटना घट गई। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। क्योंकि उस दौरान थाने में सिर्फ मुंशी ही मौजूद था।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि गुड़गांव में मुख्यमंत्री मनोहरलाल का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें थाना स्टाफ वीआईपी ड्यूटी पर चला गया था। घटना के समय मुंशी थाने में अकेला था। सवा नौ बजे जब उसने पूछताछ रूम की खिड़की से देखा तो वह पर्दे के फंदे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी उसने अफसरों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पूरे मामले की वीडियो फिल्म बना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने यूपी में रहने वाले उसके परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
सोमवार को उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। डीसीपी ईस्ट दीपक सहारण ने बताया कि पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। अब तक की छानबीन में जांच करने वाले हवलदार जगबीर को दोषी पाया गया है। जिसके चलते उसे निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया। जिस समय थाने में यह घटना हुई उस समय थाने का मुंशी अकेला था।