{"_id":"626837067f07ca5d452428e9","slug":"young-man-hanged-after-divorce-from-wife-auraiya-news-knp6934780102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से तलाक के बाद युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से तलाक के बाद युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन
सलमान उर्फ शालू की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐरवाकटरा। पत्नी से तलाक होने के 15 दिन बाद ग्राम पंचायत ऐरवा कुइली में युवक ने फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह बड़ा भाई घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। छत के रास्ते परिजन अंदर गए और उसके शव को फांसी से उतारकर बिना पुलिस को सूचना दिए दफन कर दिया।
ऐरवा कटरा कस्बे के ग्राम पंचायत ऐरवा कुइली निवासी सलमान उर्फ शालू (25) मजदूर था। बड़े भाई आरिफ ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अनबन होने के कारण 15 दिन पहले पत्नी से तलाक हो गया था। तब से वह और गुमसुम रहने लगा था। सोमवार को वह घर पर अकेले था।
इसी दौरान उसने घर में छत के कुंडे पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह घर से बाहर नहीं निकलने पर गांव के लोगों ने जानकारी बड़े भाई को दी। आरिफ परिजनों के साथ घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
वह किसी तरह छत के रास्ते घर में गए तो शव फंदे पर लटका था। परिजनों ने शव फंदे से नीचे उतारा और बिना पुलिस को सूचना दिए शव दफन कर दिया। ऐरवाकटरा थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं है। सूचना आती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।