{"_id":"641c9a1b2a330b548604e3c4","slug":"young-man-found-unconscious-in-suspicious-circumstances-died-auraiya-news-c-12-knp1024-140598-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संदिग्ध हालात में बेहोश मिला युवक,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संदिग्ध हालात में बेहोश मिला युवक,मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के पछैया बस्ती के पास सड़क किनारे शुक्रवार की शाम लोगों को एक युवक संदिग्ध हालत में बेहोश पड़ा दिखा। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
औरैया कोतवाली के पीछे स्थित पछैया बस्ती के पास गुरुवार शाम लोगों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में सड़क किनारे पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाकर 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले आधार कार्ड व अन्य कागजातों से पुलिस ने मृतक की शिनाख्त नीरज (29) पुत्र लाल सिंह निवासी बरौला कानपुर देहात के रूप में की।
पुलिस ने फोन कर नीरज की मौत की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।