{"_id":"69a70fad32645a19030f8f48","slug":"young-man-dies-due-to-deteriorating-health-auraiya-news-c-211-1-aur1009-140737-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-19- राजेश कुमार की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
अयाना। थाना क्षेत्र के गांव इकबालपुर निवासी राजेश कुमार (35) आगरा में रंगाई-पुताई का काम करता था। होली पर वह मंगलवार सुबह चार बजे घर लौटा था।
कोल्डड्रिंक पीने के बाद वह सो गया। सुबह उसके सीने में तेज दर्द उठा, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। त्योहार पर उसकी मौत से परिजन और बच्चे बेहाल हैं।
बड़े भाई मुकेश ने बताया कि राजेश ने घर आने के बाद पत्नी पूजा, बेटी रिया, रिचा, आसना और बेटे अमर के साथ कोल्डड्रिंक पी थी। इसके बाद वह सो गया था। सुबह नौ बजे जागने के बाद वह छत पर कपड़े डालने के लिए गया, तभी सीने में दर्द होने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी अजीतमल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद परिजन में कोहराम मच गया। मुकेश ने बताया कि बच्चे अपने पिता के साथ होली खेलने को लेकर उत्सुक थे। त्योहार के दिन ही उनकी मौत से परिवार के खुशियों के रंग ही उड़ गए। उसकी पत्नी मूक बधिर है, इससे बच्चों को पालने में भी परेशानी होगी।
विज्ञापन
बबाइन चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया है। उधर, त्योहार पर पिता की मौत से बच्चों का हाल-बेहाल है। गांव के लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।