फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man cheated 2.25 lakh in the name of buying a car

Auraiya News: कार खरीद के नाम पर युवक सवा दो लाख की ठगी

Sat, 14 Jan 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Young man cheated 2.25 lakh in the name of buying a car
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के तेजलपुर भीखेपुर निवासी ने युवक ने ऑनलाइन कार खरीदे जाने के मामले में सवा दो लाख रुपये ठगी होने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। तेजलपुर भीखेपुर निवासी रामचंद्र शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

बताया कि उसके व्हाट्सएप एक मैसेज आया। जिसमें सोनीपत हरियाणा निवासी एक युवक ने दो लाख 25 हजार रुपये में कार बेचने की बात कही। इस पर संपर्क कर सोनीपत में रह रहे अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से डेढ़ लाख व अन्य रुपये पेटीएम के माध्यम से दिए। इसके बाद कार बिक्री करने वाले युवक ने कार ट्रांसफर करने की बात कह समय ले लिया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद ही उसका फोन बंद कर गायब हो गया। ठगी का एहसास होने पर उसने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला साइबर ठगी का होने की वजह से साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया गया है। साइबर सेल की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed