{"_id":"ce8d530831bd04114eaf3970f69ec4d2","slug":"yoga-helps-to-stabilize-the-mental-balance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक संतुलन को स्थिर रखने में सहायक है योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक संतुलन को स्थिर रखने में सहायक है योग
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कैडेट कोर के तत्वावधान में तिलक स्टेडियम में आयोजित 10 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन प्रशिक्षकों ने कैडेटों, रोबर्स, रेंजर्स, बीपीएड के छात्र-छात्राओं को योग क्रिया के माध्यम से मानसिक संतुलन को स्थिर करने की जानकारी दी। कहा कि योग तन के साथ, मन की सेहत को भी संवारने में लाभप्रद है।
विज्ञापन
योग प्रशिक्षण शिविर में योग क्रिया की जानकारी देते हुए पतंजलि योग पीठ, के प्रशिक्षक डा. गुरु नारायण वर्मा ने एक निश्चित क्रम में शारीरिक व्यायाम और योग की विभिन्न मुद्राओं से परिचय कराया।
विज्ञापन
प्रशिक्षक डा. सर्वेश आर्य ने एनसीसी, स्काउट तथा बीपीएड के छात्र-छात्राओं को प्राणायाम और अन्योन-विलोम, कपालभाटी आदि योग क्रियाएं बताते हुए इन योगासनों से मानव शरीर में होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रशिक्षक डा. ज्ञान सक्सेना व प्रबल प्रताप सिंह ने योगासन के जरिए मानसिक संतुलन स्थिर करने की विधि की गूढ़ जानकारी दी।
एनसीसी के कंपनी कमांडर लेफ्टीनेंट बलवंत सिंह ने बताया कि योगासनों की क्रियाओं के बाद प्रतिभागियों को कर्तव्यों, समाज तथा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहते हुए देश के विकास में सहयोग करने की शपथ दिलाई गई। शिविर में डा. एचके यादव, डा. जय प्रकाश सिंह तथा शिवप्रताप सिंह आदि ने योग क्रियाओं की मुद्राओं की जानकारी दी।