फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yellow alert for rain; do not step out of the house unnecessarily.

Auraiya News: बारिश का येलो अलर्ट, अनावश्यक घर से बाहर न निकलें

Sun, 27 Sep 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert for rain; do not step out of the house unnecessarily.
औरैया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक घर से बाहर न निकलने और सतर्कता बरतने की अपील की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने वज्रपात से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर किसानों, श्रमिकों, बच्चों और बुजुर्गों से विशेष सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने लोगों को गरज-चमक के दौरान पक्के भवन या सुरक्षित वाहन में रहने, खिड़की-दरवाजे, छत और बरामदे से दूर रहने तथा बिजली के उपकरणों और तारों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। तालाब, नदी, नहर और अन्य जलाशयों के पास न जाने के लिए कहा गया है। खुले स्थान पर फंसने की स्थिति में समूह में एकत्र न होकर पर्याप्त दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, पेड़ के नीचे, बिजली व टेलीफोन के खंभों के पास या कमजोर दीवारों के सहारे खड़े न होने तथा नल, फ्रिज, टेलीफोन और अन्य विद्युत व धातु उपकरणों को न छूने की अपील की गई है। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने और आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा व प्रशासनिक सहायता लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed