फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   yatra for good pollution

यात्रा निकाल धरती को हरा भरा बनाने के लिए किया जागरुक

Sun, 12 Sep 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
yatra for good pollution
औरैया। विश्नोई सेवा मंडल और विश्नोई चेतना मंच ने रविवार को शहर में पर्यावरण जागरुकता यात्रा निकाली। इस दौरान समाज के लोगों ने धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने पौधों का वितरण किया। यात्रा का कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कानपुर रोड स्थित विश्नोई धर्मशाला से रविवार सुबह पर्यावरण यात्रा को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण जरूरी है। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए धरती को हराभरा बनाए रखना होगा। ताकि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वायु मिल सके। विश्नोई समाज के लोगों ने जिलाधिकारी का माला पहनाकर, प्रतीक चिह्न व पौधे भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा में श्रीजंभेश्वर बाल और नगर पालिका इंटर कालेज के स्काउट एवं गाइड पट्टिकाएं लेकर नारे लगाते चल रहे थे। बैंडबाजे के साथ निकली यात्री विश्नोई धर्मशाला से शुरू होकर सुभाष चौराहा, ब्लाक गेट, गुरुहाई मोहल्ला, रुहाई मोहल्ला, लेडीज मार्केट, गुमटी मोहल्ला, सराफा बाजार, तहसील चौराहा, दिबियापुर रोड होते हुए वापस विश्नोई धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान जंभेश्वर जी महाराज, ट्रैक्टर पर पौधों को बचाने की झांकी, पौधों के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा को सफल बनाने में आनंद विश्नोई प्रदेश सचिव, पद्म नरायन विश्नोई, श्रीकृष्ण विश्नोई अध्यक्ष, शिवम विश्नोई, प्रमोद कुमार विश्नोई, उमेश विश्नोई, अनिल विश्नोई, नितिन विश्नोई महामंत्री, रामचंद्र विश्नोई, दीपक विश्नोई आदि ने सहयोग दिया। इस मौके पर लक्ष्मी विश्नोई, एकता गुप्ता, गीता देवी, माया सिंह, ब्रह्म कुमार पांडेय, हिमांशु, अंकुर विश्नोई, किशन, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed