फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   yatayaat,auraiya,jagrukta railly

यातायात माह का शुभारंभ, प्रचार वाहन रवाना

Mon, 01 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
yatayaat,auraiya,jagrukta railly
औरैया। यातायात माह की सोमवार से शुरूआत हुई। डीएम और एसपी ने यातायात माह का शुभारंभ कर प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही लोगों से नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

शहर के खानपुर चौराहे के समीप एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं डीएम व एसपी अभिषेक वर्मा ने झंडी दिखाकर यातायात जागरुकता संबंधी प्रचार वाहनों को रवाना किया। डीएम ने बताया कि नियमों की अनदेखी से दुर्घटनाओं होती है। वाहन चालक दुर्घटनाओं के बचने के लिए नियमों का पालन करें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नियमों की अनदेखी और बढ़ती दुर्घटनाओं के कारण प्रत्येक वर्ष नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। कहा कि नियम को तोड़ना अच्छी आदत नहीं है। यह आदत व्यक्ति को अपराधी बनाती है।
विज्ञापन

सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि यातायात माह के तहत पुलिस महकमा, एआरटीओ विभाग की ओर से स्कूल-कालेजों में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान यातायात विषय पर निबंध, चित्रकला, क्विज, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम को अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, ट्रैफिक इंचार्ज केके मिश्रा, व्यापारी नेता राजेश बाजपेयी बबलू, नितिन गुप्ता आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में देवेंद्र शर्मा, साहब सिंह, कायम सिंह, होशियार सिंह, सुरेंद्र कुमार, मोहम्मद इसरार, अनिल कुमार, सूरजपाल, सुनील कुमार, ब्रजकिशोर, महेंद्र सिंह, विजय प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed