Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna swells from Chambal, water level crosses 105 meters

Auraiya News: चंबल से यमुना में आया उफान, जलस्तर 105 मीटर के पार

Thu, 01 Aug 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Yamuna swells from Chambal, water level crosses 105 meters
औरैया/अजीतमल। चंबल नदी में लगातार बढ़ रहे पानी ने यमुना नदी में उफान आ गया है। नदी ने गुरुवार शाम 105 मीटर का आंकड़ा पार कर लगातार बढ़त बना रहा है। जलस्तर बढ़ने को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट है। अजीतमल क्षेत्र के सिकरोड़ी पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने कई ग्रामीणों को आपदा की स्थिति में खुद व लोगों को बचाने के गुर सिखाए।
विज्ञापन

गुरुवार को यमुना नदी में जल स्तर की बढ़त जारी रही। हर घंटे तीन से चार सेमी. पानी बढ़ने से गुरुवार शाम लगभग छह बजे यमुना नदी में बने पैमाने पर जल स्तर ने 105 मीटर का आंकड़ा पार करते हुए 105.22 पर आमद दर्ज कराई। केंद्रीय जल आयोग कर्मचारियों के मुताबिक चंबल में बढ़े पानी से यमुना नदी में जलस्तर में बढ़त हो रही है। अभी यह बढ़त जारी है। बता दें कि यमुना नदी में खतरे का निशान 113 मीटर और चेतावनी बिंदु 112 मीटर पर अंकित है। ऐसे में अभी जलस्तर चेतावनी बिंदु से लगभग सात मीटर दूर है।
विज्ञापन

उधर यमुना नदी में बाढ़ के पानी को देखते हुए अजीतमल क्षेत्र के यमुना नदी किनारे स्थित सिकरोडी गांव में एनडीआरएफ की टीम पहुंची। जहां एसडीएम अमित कुमार तिवारी की मौजूदगी में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व आठवीं एनडीआरएफ गाजियाबाद टीम के संयुक्त प्रयास से आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान टीम के सदस्य अर्जुन देशवाल ने कई ग्रामीणों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के उपायों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव के लिए उपयोगी तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया ताकि इमरजेंसी के समय खुद को और दूसरों को भी सुरक्षित कर सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम अमित कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें सजग रहने की सलाह दी। कार्यक्रम को आपदा से दीपक कुमार लेखपाल आनंद कुमार व शोभित कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed