{"_id":"b00ad45c0a1c9ae0fd04ff2def88e0f1","slug":"yamuna-ghat-cleaning-out-social-thinkers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना घाट सफाई को निकले समाज चिंतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना घाट सफाई को निकले समाज चिंतक
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 27 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विचित्र पहल के तत्वावधान में यमुना घाट सफाई अभियान के तहत रविवार को शेरगढ़ घाट पर बारहवें चरण की सफाई की गई। इसमें घाट की गंदगी को आग के हवाले कर स्वच्छ किया गया। वहीं घाट पर जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में अधिकारियों की शिथिलता पर रोष जताया गया।
विज्ञापन
एक विचित्र पहल के संयोजक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज चिंतक यमुना नदी के शेरगढ़ घाट पर पहुंचे। समाज चिंतकों ने घाट पर फैली गंदगी को सफाई यंत्रों से साफ कराया। अनुपयोगी वस्तुओं को एकत्रित कर आग के हवाले किया।
विज्ञापन
घाट पर बनाए गए राम झरोखों की सफाई की। सफाई अभियान के बाद समाज चिंतकों ने अगले चरण की सफाई अभियान को लेकर रणनीति तय करने को बैठक की।
आज के सफाई अभियान में डा. आनंद नाथ गुप्ता, नीरज पोरवाल, मोहन शर्मा, अनुराग गुप्ता, अनुज कुमार धनगर, ज्ञान सक्सेना, अनिल गुप्ता, अरविंद गहोई, अनूप सक्सेना, डा. एसएस परिहार, शशि गुप्ता, गुरमीत सिंह, भीमसेन सक्सेना व शिवम विश्नोई आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन