फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna bridge tracks were uprooted for three years, now the road has sunken and it has improved.

Auraiya News: यमुना पुल पटरी तीन साल से उखड़ी, अब सड़क धंसी तो आई सुध

Mon, 30 Sep 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Yamuna bridge tracks were uprooted for three years, now the road has sunken and it has improved.
औरैया। यमुना नदी पुल से सटी सड़क की पटरी की मिट्टी तीन साल मिट्टी बहती रही। अफसर अनजान बने रहे। इस साल मिट्टी बहने के साथ सड़क भी धंसनी शुरू हुई तो अफसर हरकत में आए। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन ने जरूरत के मुताबिक कदम उठाए जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

यमुना नदी पुल के एक छोर की सुरक्षा दीवार (विंगवाल) करीब तीन साल पहले टूट गई। वहीं पिछले दिनों हुई बारिश के बाद दूसरे हिस्से की भी विंग वाल टूट गई। मिट्टी धंसने के कारण सड़क सड़क भी धंसकने लगी है। दो से तीन फीट के दायरे में सड़क में दरारें पड़ गई। यह स्थिति केवल पुल समीप ही नहीं बनी है। पूरी रोड पर कई जगह सड़क पर दरारें पड़ गई है। हालांकि इस सड़क की मरम्मत होनी है। लेकिन पुल से सटे हिस्से में इन दिनों हो रही बारिश को देखते हुए मरम्मत कार्य होना जरूरी हो गया।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
जालौन रोड पर यमुना पुल के पास जरूरत के लिहाज से कदम उठाए जा रहे हैं। सेतु निगम से भी इस संबंध में वार्ता की गई है।
अमर सिंह, एक्सईएन (लोक निर्माण विभाग)

------------------

जालौन को जोड़ने का है प्रमुख मार्ग
जालौन को औरैया से जोड़ने के लिए यमुना नदी पुल से होकर यह मार्ग अहम है। रोजाना सब्जी मंडी को आने वाले किसान इसी से आते हैं। हालांकि पुल के क्षतिग्रस्त होने की संभावना को देखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही पर यहां रोक लगी हुई है। जानकारों की माने तो पुल से सटी विंगवाल को बनवाते हुए यहां स्थाई तौर पर मिट्टी डलवाने के बाद ही कटान पर रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed