फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna bridge full of danger, go out at your own risk

Auraiya News: खतरे से भरा यमुना पुल, स्वयं के जोखिम पर निकले

Sun, 01 Jan 2023 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Yamuna bridge full of danger, go out at your own risk
फोटो31एयूआरपी 07- यमुना नदी पुल पर दूर-दूर तक नहीं लगे बिजली के खंभे। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। यमुना पुल पर रात में सफर जोखिम भरा है। पुल पर सड़क उखड़ी है और रेलिंग जगह-जगह जर्जर है। न संकेतक लगाए गए हैं और न ही लाइटें ही जलती हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने 10 नवंबर को पुल जर्जर होने की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के आधार पर भारी वाहनों का संचालन पुल पर रोक दिया गया है। हल्के चार पहिया वाहनों का संचालन हो रहा है।
कुछ दिनों पहले सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हादसे रोकने के लिए व मुख्य मार्गों और स्टेट हाईवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग ने यमुना पुल पर यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण शुक्रवार देर रात कार नदी में गिरने से नेवी के इंजीनियर की जान चली गई। पुल की मरम्मत के चलते एक तरफ सड़क खोदी गई है लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर सांकेतक नहीं लगाए गए हैं। खुदी सड़क के कारण कार नियंत्रित तो नहीं हुई। इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने बताया कि विशाखापट्टनम की टीम ने पुल का निरीक्षण किया था। रिपोर्ट आने पर प्रस्ताव बनाकर काम कराया जाएगा। रेलिंग व प्रकाश व्यवस्था के लिए भी जल्द प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा।

पैसा मिला फिर भी नहीं करवाया काम
लोक निर्माण विभाग को सड़कों और पुलों पर संकेतक, बैरियर, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर लगवाने के लिए एक करोड़ रुपये का बजट मिला था। विभाग बजट खर्च नहीं कर पाया है। ब्लैक स्पॉट चिंहित कर रिपोर्ट देने में भी हीलाहवाली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed