फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna bridge dilapidated, now pontoon bridge closed from 15

Auraiya News: यमुना पुल जर्जर, अब पंटून पुल 15 से बंद

Thu, 08 Jun 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Yamuna bridge dilapidated, now pontoon bridge closed from 15
औरैया। यमुना पुल के जर्जर होने के बाद औरैया व जालौन आने-जाने वाले लोगों के लिए पंटून पुल पर 15 से आवागमन बंद हो जाएगा। इससे बीहड़ी क्षेत्र के साथ औरैया व जालौन के लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

औरैया के शेरगढ़ घाट स्थित यमुना पुल के कमजोर हो जाने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर 10 नवंबर 2022 से भारी वाहनों का आवागमन बंद है। पुल से सिर्फ दो पहिया व चार पहिया हल्के वाहन गुजर रहे है। वहीं पुल पर खतरा देख बीहड़ी क्षेत्र के साथ जालौन जिले के कई गांव के लोग औरैया आने जाने के लिए बीझलपुर के पास बने पंटून पुल का इस्तेमाल कर रहे थे। वहीं इटावा जाने वाले लोग बबाइन-बिठौली, असेवा-भरेह पुल का इस्तेमाल करते थे। इधर 15 जून से तीनों पंटून पुल बंद किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने भी इनके पीपे हटाने के निर्देश दे दे दिए हैं। ऐसे में औरैया, जालौन के साथ इटावा आने जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन


जालौन के लिए डेढ़ घंटे लगेगा समय
यमुना किनारे बसे अयाना, फरिहा, सेंगनपुर, बबाइन, बीझलपुर, रहटौली, नवादा, गंगदासपुर समेत बीहड़ी क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों को अभी तक जालौन जाने में 15 किलो मीटर का सफर तय करने में 20 मिनट लगते थे। यह लोग पंटून पुल से होकर जाते थे। अब पंटून पुल बंद हो जाने से यदि औरैया होकर जाते हैं तो करीब 50 किलो मीटर चक्कर लगेगा और डेढ़ घंटे बर्बाद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
व्यापारियों की लिए सहारा था पंटून पुल
औरैया मंडी समिति में जालौन जिले के काफी संख्या में आढ़ती और व्यापारी आते जाते हैं। यहां पर सब्जी व गल्ले का थोक बाजार है। यमुना पुल पर भारी वाहन बंद किए जाने से अभी तक व्यापारी भारी वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से लेकर आते थे। इसके लिए उन्हें करीब 40 से 50 किलो मीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं कुछ किसान व व्यापारी बीझलपुर के पंटून पुल से हल्के वाहनों से आकर व्यापार करते थे। इससे उन्हें राहत थी, मगर पुल बंद हो जाने से परेशानी फिर बढ़ेगी।
---

शेरगढ़ घाट का यमुना पुल जर्जर है। खतरा होने के कारण लोग आवागमन करने में कतराते हैं। जालौन व औरैया जाने के लिए अभी तक बीझलपुर का पांटून पुल सहारा था। इससे चक्कर कम पड़ रहा था और आने जाने में सहूलियत थी। 15 जून के बाद से परेशानी बढ़ेगी। प्रशासन को जल्द यमुना पुल की मरम्मत करानी चाहिए। - प्रमोद सवित, बीझलपुर ----


व्यापार के सिलसिले से अक्सर औरैया व जालौन जाना पड़ता है। बीझलपुर से जालौन जालौन के लिए चक्कर कम लगते थे। इधर यमुना पुल पर खतरा भी था। प्रशासन जल्द यमुना पुल की मरम्मत कर चालू कराए। जिससे लोगों को खतरा न रहे और आवागमन में परेशानी न हो। अंशुमान, अयाना


यमुना पुल की मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत है। पहले टेंडर कराया गया था, लेकिन सिंगल टेंडर होने के कारण काम शुरू नहीं हुआ। इस बीच निकाय चुनाव की अधिसूचना लग गई। अब टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुल के ज्वाइंटर, बियरिंग बदलवाने के साथ अन्य मरम्मत कार्य शीघ्र कराए जाएंगे। जिससे भारी वाहनों का संचालन कराया जा सके। -अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed