{"_id":"5f4802208ebc3e3cfc6c45d3","slug":"yamuna-auraiya-news-knp5792241138","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी का जलस्तर घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी का जलस्तर घटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। तीन दिनों से यमुना नदी में बढ़ रहे जलस्तर ने बुधवार की देर से शाम उतार की तरफ रुख किया। गुरुवार शाम पांच बजे जलस्तर 107.35 मीटर पर दर्ज किया गया। पानी कम होने से यमुना किनारे बसे गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
केंद्रीय जल आयोग कर्मचारियों के मुताबिक देर रात लगभग 10 बजे जलस्तर ने 108.59 पहुंचने के बाद घटने का क्रम जारी रखा। जिसके चलते दूसरे दिन गुरुवार सुबह सात बजे जलस्तर 107 मीटर पर पहुंच गया। इसके बाद प्रति घंटे 20-25 सेंटीमीटर घटने का सिलसिला जारी है।
शाम पांच बजे जलस्तर 107.35 मीटर तक पहुंच गया है। पानी के चढ़ने व उतरने की स्थिति पर जिला प्रशासन भी पल-पल की जानकारी ले रहा है। ताकि बाढ़ की स्थिति आने से पहले ही सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।