फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   XEN and two SDOs under suspicion

एक्सईएन व दो एसडीओ शक के दायरे में

Thu, 25 Jun 2020 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
XEN and two SDOs under suspicion
बिजली विभाग में साल 2016 में बिलों में हुए लाखों रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में ऑडिट कर रही टीम को अधिकारियों द्वारा की गई गड़बड़ी के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

इसमें तत्कालीन एक्सईएन से लेकर दो एसडीओ की संलिप्तता उजागर हुई है। हालांकि अभी जांच जारी है। ऐसे में टीम के हाथ बड़े मामले लगने की उम्मीद है।
साल 2016 में अमर उजाला ने मुहिम चलाकर बिजली विभाग में लाखों रुपये का बिलों में किया गया हेरफेर का मामला उजागर किया था। इस मामले में जिले में आई ऑडिट टीम दस्तावेजों को खंगालने में लगी हुई है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक दो दिन चली जांच में ऑडिट टीम के अधिकारियों के हाथ काफी पुख्ता सबूत लगे हैं।
इसमें तत्कालीन दो एसडीओ व एक्सईएन द्वारा बिना बिलिंग लिपिक की मदद से खुद ही बिलों में हेरफेर कर लाखों रुपये के वारे न्यारे किए गए हैं।
सूत्रों की माने तो 2015 के सितंबर व अक्तूबर के दस्तावेजों की जांच में तत्कालीन एक्सईएन पंकज शर्मा द्वारा आठ सौ से अधिक, तत्कालीन एसडीओ गजेंद्र सिंह द्वारा पांच सौ के लगभग व तत्कालीन एसडीओ अरविंद द्वारा 20 मामलों में खुद ही धनराशि कम किए जाने का तथ्य सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही टीम अभी और दस्तावेजों को खंगालने में लगी हुई है। इससे विभाग को हुए लाखों रुपये राजस्व के नुकसान के साथ ही अधिकारियों की हेरफेर करने की हकीकत का पर्दाफाश हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed