फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   XEN accuses DM of harassment, letter written to Principal Secretary goes viral

Auraiya News: एक्सईएन ने डीएम पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, प्रमुख सचिव को लिखा पत्र वायरल

Wed, 19 Jun 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
XEN accuses DM of harassment, letter written to Principal Secretary goes viral
औरैया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) अभिषेक यादव ने डीएम नेहा प्रकाश पर मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को लिखे अपने पत्र में अपने ऊपर लगे आरोपों का भी विस्तृत जवाब दिया। उन्होंने डीएम पर शासन को झूठी सूचना भेजने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उनका यह पत्र बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पहले विभागीय कामकाज और चुनाव ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति डीएम और मंडलायुक्त ने की थी। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व कमिश्नर की रिपोर्ट में तहसील औरैया के राजस्व कर्मियों के आवासीय भवनों, मेडिकल कॉलेज के पहुंच मार्ग, चुनावी बैठकों में एक्सईएन के न पहुंचने व पोलिंग पार्टी के रवानगी के दिन नवीन मंडी में अस्थायी मंच के गिर जाने समेत तमाम तरह की लापरवाही का जिक्र किया गया है। इस सब के लिए एक्सईएन अभिषेक यादव को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई किए जाने की संस्तुति शासन को की गई थी।
विज्ञापन




वहीं इस मामले के बाद बुधवार को एक्सईएन अभिषेक यादव का प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र वायरल हुआ। हालांकि संंवाद न्यूज एजेंसी पत्र की पुष्टि नहीं करती है। इसमें बताया गया कि डीएम ने अपने सरकारी आवास में स्वीकृत अनुबंधित कार्य के अतिरिक्त 84 लाख के अधिक कार्य कराने के बाद स्वीमिंग पूल व आंतरिक मार्ग निर्माण कराने के लिए कहा। जिसे एक्सईएन ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं औरैया राजस्व कर्मियों के आवासीय भवन निर्माण व मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग के संबंध में शासन को गलत तथ्य डीएम ने भेजे। वहीं चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के बाद प्रभारियों की झूठी सूचना देते हुए उनका मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं इस पत्र के साथ अपने पक्ष में एक्सईएन ने सभी तथ्य कागजात भेजे हैं। कार्य शुरू होने के दौरान तत्कालीन डीएम से लेकर चुनाव संपन्न हो जाने के बाद तक के साक्ष्य भी उन्होंने भेजे हैं। वहीं इस मामले में जब एक्सईएन अभिषेक यादव ने व्हाट्सएप कॉल पर बताया कि उनके द्वारा कोई पत्र नहीं लिखा गया है।


--------------------



वायरल हुए एक्सईएन के पत्र के बारे में क्या बोलीं डीएम -----
‘निर्माण कार्यों में लापरवाही से लेकर चुनाव संबंधी अनियमितताओं की सूचना शासन को भेजी गई थी। जिसका जवाब एक्सईएन को देना चाहिए। न कि बेबुनियाद आरोप लगाना चाहिए। मेरी जानकारी में ऐसा कोई पत्र नहीं है।



- नेहा प्रकाश, जिलाधिकारी, औरैया
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed