Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Worshiped the Guru's feet and took blessings

Auraiya News: गुरु की चरण वंदना कर लिया आशीर्वाद

Mon, 03 Jul 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Worshiped the Guru's feet and took blessings
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
गुरु पूर्णिमा के पर्व पर शहर के जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शिष्यों ने अपने गुरु की चरण वंदना कर उनकी आरती उतारी दान दक्षिणा दी। वहीं बहुत से लोगों ने गुरुदीक्षा ली।
शहर के मोहल्ला ओमनगर स्थित ओम नम: शिवाय धाम मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दूर से आए शिष्यों ने परम पूज्य सदगुरुदेव आचार्य सतीश अवस्थी जी की सुमधुर वाणी में प्रवचनों का लाभ लिया। भक्तों ने गुरु का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर में पूजन पाठ किया गया। दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें समस्त भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान व्यवस्थापक आचार्य आशुतोष अवस्थी, अभिषेक शुक्ला, अनुभव मिश्रा, मोहित दीक्षित, सूर्य प्रकाश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं आर्यनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में पंच कुण्डीय नवचेतना गायत्री महायज्ञ के साथ विभिन्न संस्कारों का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से काफी संख्या में लोग पहुंच कर शामिल हुए। यहां पर सनातन धर्म संस्कृति, देव संस्कृति पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गायत्री परिवार ने धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

दिबियापुर। रामगढ़ रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ आश्रम पर गुरु पूर्णिमा पर्व पर तीन कुंडीय गायत्री यज्ञ में एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने आहुतियां डाली। पांच लोगों ने गुरुदीक्षा ली व 2 लोगों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। इसके पहले अखंड जप मे लोगों ने गायत्री मन्त्र का जाप किया। अंत मे विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया। जिसे श्रद्धालुओं ने जमकर छका। विभिन्न कार्यक्रम जिला समन्वयक डॉ. हरी बाबू गुप्ता व परिव्राजक जयप्रकाश विश्वकर्मा ने संपन्न कराया। यहां पंकज शर्मा, विश्वनाथ गुप्ता, जावित्री देवी, दिनेश त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार सिंह, प्रीती यादव, विद्याराम पाल, हरिशचंद्र यादव, दीपेंद्र राजपूत, रविराज सिंह, शिवम गुप्ता, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article