फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Worship the cows and feed them jaggery and gram pulses.

Auraiya News: गायों की पूजा कर खिलाए गुड़ और चने की दाल

Tue, 21 Nov 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Worship the cows and feed them jaggery and gram pulses.
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी ‘सखी ग्रुप’ की ओर से श्रीगोपाल गोशाला इंटर कॉलेज में गोपाष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायों पर गंगाजल छिड़ककर उनकी पूजा की। साथ ही गुड़, फल और चने की दाल खिलाई।
विज्ञापन

शाखा की अध्यक्ष एकता गुप्ता ने बताया कि गोपाष्टमी का पर्व देश भर में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। प्राचीन कथानुसार आज के दिन माता यशोदा ने भगवान श्रीकृष्ण को पहली बार गायों को चराने के लिए जंगल में भेजा था। भगवान श्रीकृष्ण ने आज से ही गोचरण लीला प्रारंभ की थी। तभी से कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी को गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई जाने लगी। शाखा की संरक्षक बबिता ने कहा कि गो पूजन से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

गो पूजन करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जबकि गोपाष्टमी के दिन जो भी व्यक्ति गाय के नीचे से निकलता है उसकी मनचाही मुराद पूरी होती है। इस दिन दान का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन ग्वालों को दान करने से घर में शांति व सुख समृद्धि आती है। गोपाष्टमी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीता पोरवाल, शशी गुप्ता, प्रतिभा सोनी, महिमा अग्रवाल, मधु विश्नोई, नविता अग्रवाल, रजनी गुप्ता, स्वाती, नीलम विश्नोई, शांति गुप्ता, मोना यादव, अनीता पोरवाल, गुड्डन गुप्ता, संध्या आदि सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed