{"_id":"56eee7634f1c1b0942f14f33","slug":"workers-were-coming-home-to-celebrate-the-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदल गईं घर जाने की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदल गईं घर जाने की खुशियां
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 21 Mar 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
होली का त्योहार घर पर मनाने के लिए रविवार को पिकअप सवार 19 मजदूर गाजियाबाद से कानपुर देहात जा रहे थे। लेकिन सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो जाने और 18 लोग घायल होने से सभी खुशियां गम में बदल गईं।जैसे ही घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो देर रात तक अजीतमल सीएचसी में चीख-पुकार मची रही।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हाइवे रोड ग्राम लालपुर के पास पिकअप पलटने से हुए हादसे ने परिजन सदमे में हैं। हादसे में सूरजमुखी (50) निवासी दौलतपुर थाना बारा जिला कानपुर देहात की मौत होने से उनके घर में होली के त्योहार पर मातम छा गया। जब देर शाम मृतक सूरजमुखी व हादसे में घायल 18 अन्य लोगों के परिजन सीएचसी अजीतमल पहुंचे तो वहां पर कोहराम मच गया। अपनों को घायल देख परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
ओवरलोडिंग बना हादसे का सबब
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हाइवे रोड ग्राम लालपुर के पास हुए हादसे का कारण ओवरलोडिंग बना है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पिकअप में आलू लदे थे, उसी के ऊपर सभी सवारियां बैठी थी। जैसे ही पिकअप का टायर पलटा तो गाड़ी एक तरफ झुक गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से उस सवार सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।