फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Worker's body found on the roadside in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला मजदूर का शव

Sun, 23 Oct 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Worker's body found on the roadside in suspicious circumstances
फफूंद(औरैया)। देवरपुर गांव के पास सड़क किनारे रविवार सुबह एक मजदूर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फफूंद के शेरपुर सरैया निवासी संजीत कुमार(42) मजदूरी करता था। मृतक के पिता रामभगत ने बताया कि शनिवार शाम संजीत धनतेरस की बाजार करने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस न आने पर उसकी खोजबीन की गई।
रविवार सुबह देवरपुर के पास उसका शव पड़ा होने की सूचना पर पिता मौके पर पहुंचे। सीओ अजीतमल पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटना स्थल पर छानबीन की। पिता के अनुसार संजीत की पत्नी शर्मीला अपनी बेटी निशा, बेटे मोहित के साथ इटावा, बकेवर स्थित मायके गई थी।
विज्ञापन

सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अजीतमल । कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह अधेड़ का शव पड़ा मिला। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 46 वर्षीय थी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वहीं, कुछ लोगों ने अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत होने की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शव पर मटमैला अंडरवियर व सफेद रंग की शर्ट थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed