फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Women police personnel will get privacy in four storey hostel barrack

Auraiya News: चार मंजिला हाॅस्टल बैरक में महिला पुलिस कर्मियों को मिलेगी प्राइवेसी

Mon, 07 Aug 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Women police personnel will get privacy in four storey hostel barrack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर।
थाना दिबियापुर में 1.72 करोड़ की लागत से बनने वाले हास्टल बैरक एवं विवेचना कक्ष का निर्माण शुरू करने के लिए जर्जर बिल्डिंग को तोड़ा गया। यहां महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों के लिए चार मंजिला हास्टल बैरक बनेगी। महिला पुलिस कर्मियों की प्राइवेसी के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

थाना दिबियापुर में हाॅस्टल बैरक एवं विवेचना कक्ष बनना प्रस्तावित है। इसके लिए रविवार को थाना दिबियापुर परिसर में कंडम हो चुकी बिल्डिंग को जेसीबी की मदद से तोड़़ा गया। पुलिस कर्मियों के अनुसार थाने के गेट के पास एक विवेचना कक्ष बनेगा। जबकि नगर पंचायत दिबियापुर के शौचालय के पीछे थाना परिसर में हाॅस्टल बैरक का निर्माण होगा। हास्टल बैरक में भूतल पर 10 महिला पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल बैरक का निर्माण होगा।
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मियों की प्राइवेसी का विशेष ख्याल रखते हुए सेपरेटर लगाकर सात गुणा आठ फुट के पार्टीशन किए जाएंगे। भूतल पर महिला पुलिस कर्मियों के लिए दो रसोई घर भी बनना प्रस्तावित है। जबकि ऊपर की तीन मंजिलों में 10-10 पुरुष पुलिस कर्मियों के रहने के लिए हाॅल बनाए जाएंगे। सभी तलों पर शौचालय एवं स्नानागार भी बनना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि गृह विभाग ने मार्च माह में 1.72 करोड़ से दिबियापुर थाने में विवेचना कक्ष और हॉस्टल बैरक बनाने की जानकारी ट्विटर हैंडल पर दी थी। बताया था कि शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इसके बाद चार जुलाई को दिबियापुर थाने में विवेचना कक्ष और हॉस्टल बैरक बनाए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक चारु निगम और रूरल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed