फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   women died in myslenious condition

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप

Mon, 05 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
women died in myslenious condition
एरवाकटरा(औरैया)। थाना क्षेत्र के हरनागरपुर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। पिता ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर बेटी को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के महाराजपुर थानाक्षेत्र के ग्राम कुरियन निवासी रामपाल ने पुलिस को बताया कि उसने चार वर्ष पूर्व पुत्री रिंकी (25) की शादी हरनागरपुर निवासी राहुल के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार बातचीत कर समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आए।
विज्ञापन

रविवार को फोन से जानकारी हुई कि पुत्री की तबियत खराब है। जब वह बेटी की ससुराल पहुंचा तो उसे सैफई ले जाने की बात पता चली। कुछ देर बाद ही उसकी मौत की सूचना आ गई। वहीं ससुरालियों ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खाने की बात कही है। थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर ससुर सुरेश चंद्र, पति राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed