फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   women died due to current

टेबल फैन ठीक कर रही महिला की करंट से मौत

Fri, 11 Jun 2021 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
women died due to current
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बखरिया में शुक्रवार दोपहर पंखा ठीक करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव बखरिया निवासी पूजा (24) पत्नी राजवीर शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे घर में खराब पंखा ठीक कर रही थी। तभी पंखा उसके पैर पर गिर पड़ा। पूजा करंट की चपेट में आ गई। घर में मौजूद उसकी चार साल की पुत्री कामनी ने उसे बचाने का प्रयास किया। उसके भी हाथ झुलस गए। इस पर कामिनी ने तुरंत पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे।

गंभीर हालत में पूजा को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। करंट लगने से महिला के दाहिने पैर में गहरा घाव हो गया था। महिला की मौत की सूचना पर निझाई चौकी इंचार्ज ब्रजेश भार्गव ने अस्पताल पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति राजवीर ने बताया कि उसकी तीन पुत्रियां कामनी, दामिनी व रजनी हैं। वह शटरिंग का काम करता है। घटना के समय वह काम पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed