फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   women constable fined hanged

महिला सिपाही का शव फंदे पर लटका मिला

Tue, 02 Jun 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
women constable fined hanged
फोटो02एयूआरपी 01 - औरैयाः मृतक महिला सिपाही शालू गिरी (फाइल फोटो) - फोटो : AURAIYA
बिधूना कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने सोमवार की रात फंदे पर लटक कर जान दे दी। वह स्टेट बैंक के पीछे मोहल्ला किशोरगंज में किराए के मकान में रहती थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

35 दिन पहले ही उसका विवाह हुआ था। परिजनों के अनुसार, पारिवारिक कलह के चलते उसने फांसी लगाई। वहीं, पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।
बागपत जिले के बलैइनी थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर दत्त नगर निवासी शालू गिरी (22) पुत्री गजेंद्र गिरी की 16 दिसंबर 2019 को बिधूना कोतवाली में तैनाती हुई थी। मंगलवार को सुबह वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो साथी पुलिस कर्मियों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

इस पर एक महिला सिपाही को उसके कमरे पर देखने के लिए भेजा गया। महिला सिपाही वहां पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था
। उसने खिड़की से झांककर देखा तो शालू गिरी का शव पंखे के कुंडे से झूलता दिखा। उसने तुरंत कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला व सीओ मुकेश प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में एसपी सुनीति भी पहुंच गईं।
इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया।
इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि महिला सिपाही शालू गिरी की शादी 26 अप्रैल 2020 को बागपत निवासी राहुल गिरी के साथ हुई थी, पति शिक्षक है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं मौके पर पहुंची उसकी मां ने फांसी लगाने की वजह पारिवारिक कलह बताया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed