फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman's death, police engaged in investigation

Auraiya News: महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 24 Feb 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 24 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman's death, police engaged in investigation
सहायल। थाना क्षेत्र के करचला में बुधवार रात को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

करचला निवासी अनिरुद्ध दुबे की पत्नी संध्या देवी (32) की बुधवार रात सीने दर्द शुरू होने के साथ तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने स्थानीय डॉक्टर को दिखाया। तो डॉक्टर ने इलाज के लिए कानपुर ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजन कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी संध्या ने दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा व थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने छानबीन कर परिजनों से पूछताछ की। अनिरुद्ध ने बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले फफूंद थाना क्षेत्र के अटहा निवासी संध्या देवी से हुई थी। उनके तीन बच्चे आशीष, तान्या व मान्या हैं। बताया कि पत्नी की कुछ दिन से तबियत खराब थी। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पति अनिरुद्ध व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। अभी तक मायके पक्ष के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed