{"_id":"6501f59c482e3a3146045837","slug":"womans-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-2870-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर में बुधवार सुबह विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर एएसपी, सीओ ने पहुंचकर जांच की। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
जैनपुर निवासी अवधेश निषाद की पत्नी शालिनी (23) का शव बुधवार सुबह फंदे पर लटके होने की जानकारी पड़ोस की एक लड़की ने गांव वालों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ ही एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ भरत पासवान भी पहुंचे। पुलिस को शालिनी का शव छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। घर पर पति व कोई परिजन नहीं मिला।
पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ पड़ोसियों से पूछताछ की। बेटी की मौत की खबर पर मृतका की मां गुड्डी देवी एवं नाना तुलाराम निवासी गढ़ा कासदा, जिला इटावा भी कुछ देर बाद पहुंचे। मां ने बताया कि उसने बेटी की शादी 2020 में अवधेश पुत्र स्व छवि नाथ के साथ की थी।
विज्ञापन
बताया कि बेटी और दामाद अपनी दादी गिरजा देवी के साथ गांव में ही रहता है। बताया कि दो दिन पहले दादी गिरजा देवी अपनी बेटी की ससुराल ग्राम भदेख जिला जालौन गई थी। घर पर पति पत्नी अकेले थे। मृतका की मां ने बेटी को प्रताड़ित करने व हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया।
एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि पड़ोसियों व परिजनों से पूछताछ की गई है। पता चला कि मंगलवार शाम को पति-पत्नी घर पर थे। घटना के बाद से पति घर पर नहीं मिला है। पड़ोस में रहने वाली एक लड़की दूध लेने मृतका के घर पहुंची तो शव फंदे पर लटका देखा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।