फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman's body found hanging from a noose

Auraiya News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Tue, 08 Apr 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 08 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose
एरवाकटरा। गांव ऐरवा पछेला निवासी सुमित कुमार प्रजापति की 24 वर्षीय पत्नी कशिश का शव घर के अंदर बरामदे में दुपट्टे के फंदे पर मंगलवार शाम लटका मिला। पुलिस ने मायके पक्ष को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार घटना के समय पति सुमित अपनी मां गीता देवी और पिता प्रमोद कुमार के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 7.30 बजे जब सुमित परिजनों के साथ घर लौटा तो पत्नी कशिश का शव फंदे पर देखा।
विज्ञापन

उसकी एक वर्षीय बेटी राधिका पास में ही चारपाई पर लेटी मिली। परिजनों की सूचना पर कस्बा इंचार्ज प्रदीप कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे। सीओ बिधूना भरत पासवान भी थाना प्रभारी जीतमल चौधरी के साथ ऐरवा पछेला पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। इसके बाद मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी गई। महिला के ससुर प्रमोद कुमार ने बताया कि सुमित की शादी चार साल पहले हुई थी। घर में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था।

ऐसे में अचानक बहू ने आत्महत्या कर ली। उधर, थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed