फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman's body found hanging from a noose

Auraiya News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Thu, 29 May 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 29 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose
दिबियापुर। गांव निमझिना में एक महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पड़ोस में रह रही ननद गुरुवार सुबह जब महिला के घर पहुंची तो शव फंदे पर देख चीख पड़ी। सूचना पर मृतका के मायके वाले व पुलिस भी पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

निमझिना निवासी जुगल किशोर बुधवार को रिश्तेदारी में गए थे। परिजनों के मुताबिक, उनकी पत्नी सुषमा देवी (31) घर पर अकेली थी। बच्चे भी ननिहाल गए थे। गुरुवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा न खुलने पर पड़ोस में रहने वाली ननद सुषमा उनके घर पहुंची।
विज्ञापन

दरवाजा खटखटाने पर भी जब नहीं खुला तो खिड़की से झांककर अंदर देखा तो सुषमा का शव फंदे पर लटका देख चीख पड़ीं। इस पर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। सूचना पर जुगल किशोर व बच्चे भी घर आ गए। पति व मायके पक्ष के लोग कोई वजह नहीं बता पाए। थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। महिला के घर पर अकेले होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed