फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman's death from unknown vehicle collision

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 07 Jun 2016 11:38 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 07 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Woman's death from unknown vehicle collision
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। वह देवर और बच्चे के साथ बाइक से मायके से ससुराल जा रही थी। हादसे में उसका एक वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी सविता तिवारी (30) पत्नी मनोज कुमार तिवारी बकेवर स्थित मायके से देवर सुनील कुमार के साथ बाइक से औरैया ससुराल आ रही थी। करमपुर ओवरब्रिज के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सविता बाइक से उछल कर दूर सड़क पर जा गिरी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सविता की गोद में बैठा उसका एक वर्षीय पुत्र शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला व उसके बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मासूम शिवा को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। महिला की मौत की खबर ससुराल व मायके पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसों में बालक समेत चार घायल
अलग-अलग सड़क हादसो में एक बालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक महिला व बच्चे को कानपुर रेफर कर दिया गया। पहली घटना मंगलवार सुबह करमपुर के पास हुई। खानपुर निवासी रानी देवी (40) पति महेंद्र कुमार के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम करमपुर पहुंचने पर अचानक रितिक (5) पुत्र विनोद कुमार निवासी करमपुर दौड़ते हुए सड़क पार करने लगा। इससे बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।


उधर बालक को बचाने के प्रयास में बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में विनय कुमार पुत्र शशि भूषण निवासी निगड़ा रात में साइकिल से रात करीब 12:30 बजे गांव जा रहे थे। तभी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य घटना में चंद्रकली (40) पत्नी तुलाराम चिमकुनी थाना अछल्दा मंगलवार सुबह गांव में सड़क पार कर रही थी। इसी बीच पीछे से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे महिला घायल हो गई। ग्रामीणों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed