फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman's body found hanging on rooftop, accused of murder

छत के कुंडे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sun, 30 Oct 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging on rooftop, accused of murder
सहायल। झबरा में रविवार सुबह महिला का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर गांव पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

लहरापुर ग्राम पंचायत के झबरा में संतोष प्रजापति कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। संतोष ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को पत्नी वंदना (34) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह बाहर सो गया और पत्नी कमरे के अंदर थी। रविवार सुबह पत्नी के दरवाजा न खोलने वंदना के फंसी लगाने का पता चला। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

जानकारी पर कानपुर देहात के बनीपारा निवासी मायका पक्ष के लोग पहुंचे और हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। वंदना के भाई मोहित ने पुलिस को बताया कि 10 साल पहले बहन की शादी की थी। एक छह साल का भांजा भी है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed