फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman robbed in broad daylight and 50 thousand rupees

दिनदहाड़े महिला से 50 हजार रुपये लूटे

Thu, 04 Feb 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 04 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman robbed in broad daylight and 50 thousand rupees
शहर के कानपुर रोड स्थित विजया बैंक के सामने बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती बदमाश फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। उसके अनुसार बैग में 50 हजार रुपये थे।
विज्ञापन


भले ही एसपी अपराधियों की धरपकड़ करने के आदेश सभी थानेदारों को दे चुके हो, लेकिन बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती देकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार सुबह ब्रह्मनगर निवासी राजेश बाजपेई पत्नी परमानंद बाजपेई शहर के कानपुर रोड स्थित विजया बैंक से रुपये निकालने आई थी। उन्होंने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले। रुपये निकालने के बाद वह बैंक के बाहर अपनी भतीजे का इंतजार कर रही थी। राजेश बाजपेई रोड पर खड़ी थी। उसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो युवक आए। उन्होंने महिला के हाथ से बैग छीन लिया और हाइवे की ओर भाग गए।
विज्ञापन


जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक बदमाश भाग चुके थे। महिला के भतीजे ने बाइक सवार का पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ने में वह असफल रहा। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में पीड़िता ने अपने भतीजे के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएसआई उपेंद्र राय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed